BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अजीबोगरीब मामला :'तांत्रिक ने सपने में मेरा बार-बार रेप किया', महिला ने पुलिस में दर्ज कराई FIR - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 24, 2021

अजीबोगरीब मामला :'तांत्रिक ने सपने में मेरा बार-बार रेप किया', महिला ने पुलिस में दर्ज कराई FIR



पटना: बिहार (Bihar) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एक तांत्रिक (Tantric) उसके सपने में आकर बार-बार उसके साथ रेप (Rape) करता है. दरअसल इस महिला ने तांत्र‍िक से एक अनुष्‍ठान कराया था. इसके बाद महिला पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची थी.


बिहार के औरंगाबाद ( Aurangabad) जिले की एक महिला ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि एक तांत्रिक ने सपने में उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया. कुडवा थाने के गांधी मैदान इलाके की रहने वाली महिला ने इस साल जनवरी में तांत्रिक प्रशांत चतुर्वेदी से संपर्क किया था, क्योंकि उसका बेटा गंभीर रूप से बीमार था.

महिला ने तांत्रिक के कहने पर अपने बेटे के ठीक होने के लिए तंत्र-मंत्र का अनुष्ठान करवाया था, लेकिन उसके बेटे की 15 दिन बाद मौत हो गई.

कुड़वा थाने के एसएचओ अंजनी कुमार ने कहा, अपने बेटे की मौत के बाद महिला काली बाड़ी मंदिर गई, जहां चतुर्वेदी रहता है, और उससे यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि उसके बेटे की मौत कैसे हुई. महिला ने आरोप लगाया कि चतुर्वेदी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन उसके बेटे ने उसे ‘बचाया’. उन्होंने कहा कि उस समय महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी. उसने आगे आरोप लगाया कि चतुर्वेदी तब से उसके सपने में आ रहा है और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है.

एसएचओ ने कहा, चूंकि हमें चतुर्वेदी के खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी, हमने उससे पूछताछ की. चतुर्वेदी ने शिकायतकर्ता को जानने से इनकार करते हुए कहा कि वह उससे कभी नहीं मिला. चूंकि हमारे पास चतुर्वेदी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, इसलिए हमने उसे बांड दाखिल करने के बाद रिहा कर दिया..

No comments:

Post a Comment